थाइलैंड में घूमने की जगहें और इसके बारे में | Best Tourist Places In Thailand in Hindi.

थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख एवं आकर्षक देश है। दक्षिण एशियाई देशों में थाइलैंड को पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी अधिक विकसित है। यहां पर कई सारी खूबसूरत आकर्षण से भरा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। थाईलैंड में कई सारी ऐसी पर्यटन स्थल है जैसे- शहर, धार्मिक स्थल , वन्य जीवन, समुद्री तट आदि जिसे विजिट करने लोग अलग-अलग देशों से आया करते हैं और इन स्थानों को विजिट करने के पश्चात काफी आनंदित अनुभव महसूस करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम थाईलैंड के कुछ ऐसे ही प्रमुख जगहों के बारे में जानेंगे जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और पर्यटक थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी विजिट करने आया करते हैं –

विषय - सूची

थाइलैंड के बारे में – About Thailand in Hindi.

थाईलैंड दक्षिणी एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश है जोकि पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय है। थाईलैंड का प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश या स्याम है। थाईलैंड का प्रमुख एवं सबसे अधिक आबादी वाला शहर बैंकॉक है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पूरे दुनिया में स्थित सबसे गर्म देशों में से एक है। थाईलैंड को विजिट करने लोग अनेकों अलग-अलग देशों से आया करते हैं। थाईलैंड को अधिकतर भारतीय लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

थाइलैंड के प्रमुख पर्यटक स्थल – Famous Thailand Tourist Places in Hindi.

थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जहां पर्यटक काफी अधिक संख्या में भारतीय जाया करते हैं। यहां पर कई सारी ऐसे पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल है जिसे विजिट करने लोग अनेकों देशों से यहां पर आया करते है। आज के इस आर्टिकल में हम थाईलैंड के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में ही बात करने वाले हैं। अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं तो आप अपने घूमने वाले पर्यटन स्थलों की सूची में नीचे बताए गए स्थलों को भी शामिल जरूर करें –

बैंकॉक – Bangkok in Hindi.

बैंकॉक थाईलैंड का एक खूबसूरत शहर है। इस बैंकॉक नामक शहर को थाईलैंड के राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर थाईलैंड का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। राजधानी बैंकॉक एक मेट्रो सिटी के साथ-साथ ऊंची ऊंची इमारतों वाला एक खूबसूरत शहर है।

Bankonk

बैंकॉक में घूमने के लिए कई सारी तीर्थ स्थान पर्यटन स्थल, नाइट क्लब, मार्केट और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाएंगे जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। बैंकॉक में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों का जिक्र करें तो लुम्फिनी पार्क, ग्रैंड पैलेस, एमराल्ड बुद्ध का मंदिर – वाट फ्रा सी आदि का नाम शामिल है।

पट्टाया शहर – Pattaya in Hindi

पट्टाया थाईलैंड का एडवेंचर वाला एक खूबसूरत प्राकृतिक शहर है। यहां पर कई सारी वाटरस्पोर्ट् एक्टिविटीज भी कराई जाती है। पटाया दोस्तों एवं अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां की आकर्षण यहां पर स्थित कई रेस्तरा, कैफे, चकाचौंध रोशनी वाली दुकानें एवं नाइटलाइफ है।

चियांग माई – chiang mai thailand

थाईलैंड में पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित चियांग माई उत्तरी थाईलैंड में पहाड़ों से घिरा हुआ है। चियांग माई में ही स्थित है वाइट टेंपल जोकि थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है। यह मंदिर थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। चियांग माई के प्रमुख आकर्षण थाई मसाज, नाइटलाइफ, बौद्ध मंदिर, वाइट टेंपल आदि जैसे और भी बहुत कुछ यहां पर देखने को मिल जाते हैं जोकि चियांग माई के पर्यटन स्थल की दृष्टि से प्रमुखता बढ़ा देती है।

फ़ी फ़ी आइलैंड – Phi Phi Islands in Hindi

फ़ी फ़ी आइलैंड थाईलैंड का एक मशहूर आईलैंड में से एक हैं। Phi phi 6 आईलैंडो का एक समूह है। थाईलैंड के इस फी फी आइलैंड को विजिट करने के पश्चात आप यहां पर कई सारे गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। फी फी आईलैंड का पानी एकदम साफ है। यहां पर लोग एकांत में समय व्यतीत करने भी आया करते हैं। यह फी फी पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

खाओ याई नेशनल पार्क – Khao Yai National Park in Hindi

खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड में स्थित यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। शांत वातावरण वाला यह पार्क बच्चों को भी काफी अधिक पसंद आता है। यहां पर कई बड़े छोटे जानवर जैसे – हाथी, भालू, हिरण देखे जा सकते है। इन सबके अलावा इस नेशनल पार्क में डायनासोर के पैरों का निशान को भी देखा जा सकता है। यह खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड के टॉप पाँच प्रमुख नेशनल पार्क में से एक माना जाता है।

फुकेत – Phuket in Hindi.

Phuket

फुकेत थाईलैंड का एक ऐसा जगह जहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। फुकेत थाईलैंड का एक समुद्री तट है जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर एक बुद्ध टावर भी देखा जा सकता है। इस समुद्री तट को पर्यटकों की दृष्टि से विश्व के सबसे लोकप्रिय समुद्र तट में से एक माना जाता है। थाईलैंड में जाने के बाद अगर आप एक शांत वातावरण और समुद्री तट का तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए फुकेत एक खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है।

इन्हें भी पढ़े –
पटना से थाईलैंड कैसे पहुंचे
थाईलैंड यात्रा टिप्स
थाईलैंड से जुड़े प्रश्न और रोचक बातें
बैंकॉक में घूमने की जगह

क्राबी – krabi

क्राबी थाईलैंड का एक लोकप्रिय समुद्री तट है। इसे थाईलैंड के हनिमून स्थल के रुप में काफी लोकप्रिय माना जाता है। हरे-भरे जंगल और कई दीप इस समुद्री तट के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहां से नीले समुद्र का दृश्य और इसके आसपास स्थित प्रमुख आकर्षण इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

अयुत्या –

अयुत्या चाओ फ्राया नदी घाटी में स्थित है। यह अयुत्या थाईलैंड के एक आधुनिक महानगर के साथ-साथ थाईलैंड की प्राचीन राजधानी भी है। अयुत्या इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए थाईलैंड में घूमने लायक खूबसूरत जगह है। यह पौराणिक समय में एक चहल-पहल वाला खूबसूरत महानगर हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में अयुत्या के खंडहर एक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

फ्लोटिंग मार्केट – floating market thailand in Hindi.

floating market thailand

फ्लोटिंग मार्केट थाईलैंड में स्थित एक जलीय मार्केट है। इस मार्केट में आपको लगभग बहुत सारे वस्तुएं देखने को मिल जाएंगे। इस मार्केट में कुछ लोग ऐसे भी जाया करते हैं जो थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से केवल इस मार्केट को देखने के लिए आए हुए रहते हैं। इस फ्लोटिंग मार्केट में खरीदारी करने के लिए एक छोटे से नाव में बैठकर आप खरीदारी कर सकते हैं। थाईलैंड में घूमने के प्रमुख जगहों में से फ्लोटिंग मार्केट एक पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है।

थाईलैंड जाने पर कहां रुके ?

थाईलैंड में अगर आप अपने यहां से कुछ दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं, तो आपको यहां पर अलग-अलग क्षेत्रों में कई सारी खूबसूरत एवं अनेकों सुविधाओं से लैस होटल और रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे। कुछ प्रमुख होटलों के बारे में बात करें तो Sareeraya Villas & Suites, Koh Samui और The Pavilions Phuket, Choeng Thale. इसी तरह के थाईलैंड में अलग-अलग जगहों पर आपको अनेकों रेस्टोरेंट और होटल देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अलग-अलग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

थाईलैंड की फेमस खाना –

थाईलैंड घूमने गए और थाईलैंड की फेमस खाना नहीं खाया तो आपकी थाईलैंड ट्रिप अधूरी ही रह गई क्योंकि थाईलैंड में कई अलग अलग प्रकार के अनेकों व्यंजन मिल जाते हैं जिन्हें थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से आने वाले लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कुछ प्रमुख थाईलैंड के फेमस खाना के बारे में बात करें तो थाई पानी पूरी, हरी करी, पानंग (थाई करी), फ्राइड राइस, पैड थाई, लाब (मसालेदार सलाद), थाई करी, थाई मिठाई और भी इसी तरह के कई व्यंजनों का नाम शामिल है।

थाईलैंड घूमने जाने के लिए सही समय – Best Time To Visit Thailand in Hindi

थाईलैंड में घूमने जाने के लिए आप पूरे साल में कभी भी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। पूरे साल थाईलैंड में गर्म मौसम रहता है लेकिन आपको बता दें थाईलैंड घूमने के लिए अधिकतर लोग नवंबर से मार्च माह के बीच अधिक संख्या में जाया करते हैं और इसी नवंबर से मार्च के बीच के समय को थाईलैंड को विजिट करने का अनुकूल समय भी माना जाता है।

थाईलैंड कैसे पहुचें ? – How To Visit Thailand in Hindi.

थाईलैंड जाने के बारे में बात करें तो थाईलैंड के लिए आप अपने यहां से फ्लाइट लेकर डायरेक्ट थाईलैंड पहुंच सकते हैं। थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट की बात करें तो Suvarnabhumi International Airport है। एयरपोर्ट के लिए भारत जैसे कई बड़े देशों से डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा मिल जाती है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से थाईलैंड के इस एयरपोर्ट पर पहुंच सकता है। थाईलैंड के एयरपोर्ट पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – टैक्सी, टुक टुक, कैब आदि की सहायता से आप थाईलैंड के किसी भी क्षेत्र में भी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

थाईलैंड देश कहां स्थित है?

थाईलैंड देश एशिया महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित है।

थाईलैंड में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

थाईलैंड में अधिकतर बोले जाने वाली भाषा थाई है, इसके अलावा यहां पर अधिकतर लोग इंग्लिश भी समझते हैं।

थाईलैंड में कौन सी मुद्रा चलती है ?

थाईलैंड की मुद्रा थाई बात या बहत (Thai Baht) है।

थाईलैंड का फेमस फूड क्या है ?

थाई करी, हरि करी, फ्राइड राइस, मसालेदार सलाद, पानी पुरी इत्यादि थाईलैंड के फेमस फूड हैं।

थाईलैंड कैसे घूमें ?

आप अपने यहां से थाईलैंड पहुंचने के उपरांत थाईलैंड में चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ट्रेन, कैब, टैक्सी, टुकटुक आदि की सहायता से आप थाईलैंड में स्थित खूबसूरत एवं आकर्षित जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं।

नमस्कार साथियों, थाईलैंड के बेस्ट पर्यटन स्थल के बारे में हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समापन होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़कर कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव भी देना चाहते हैं, तो वह भी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS