थाईलैंड से जुड़े प्रश्न और रोचक बातें | Amazing Facts About Thailand in Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम थाईलैंड से जुड़ी कई सारी रोचक बातों के साथ-साथ थाईलैंड से जुड़े कई प्रश्नों के बारे में भी बात करेंगे। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में शामिल थाईलैंड को विजिट करने लोग विश्व के कई अलग-अलग देशों से आया करते हैं। थाईलैंड अधिकतर भारतीय लोगों द्वारा पसंद किया जाता हैं। थाईलैंड में वैसे पर्यटन और धार्मिक स्थल भी है जिसे विजिट करने लोग अन्य देशों से आया करते हैं। चलिए हम इस आर्टिकल में आगे की ओर बढ़ते हैं और थाईलैंड से जुड़ी फैक्ट और प्रश्न के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

विषय - सूची

थाईलैंड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –

प्रश्न – थाईलैंड की जनसंख्या कितनी है ?

उत्तर – थाईलैंड की जनसंख्या तकरीबन सात करोड़ के आसपास हैं।

प्रश्न – थाईलैंड का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – थाईलैंड का क्षेत्रफल 513120 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न – थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रंथ क्या है?

उत्तर – थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रंथ रामायण हैं, जिसे वहां के थाई भाषा में राम-कियेन कहा जाता है।

प्रश्न – थाईलैंड को पहले किस नाम से जाना जाता था.?

उत्तर – थाईलैंड को पहले सियान देश के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न – थाईलैंड देश का नाम थाईलैंड कब पड़ा ?

उत्तर – थाईलैंड देश का नाम थाईलैंड 1948 ईस्वी के दौरान पड़ा था।

प्रश्न – थाईलैंड की राष्ट्रीय भाषा क्या है ?

उत्तर – थाईलैंड की राष्ट्रीय भाषा थाई हैं।

प्रश्न – थाईलैंड की राजधानी कहां है.?

उत्तर – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है।

प्रश्न – थाईलैंड का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर कौन हैं ?

उत्तर – थाईलैंड का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर बैंकॉक है।

प्रश्न – थाईलैंड में अधिकतर किस धर्म के लोग रहते हैं ?

उत्तर – थाईलैंड में अधिकतर बौद्ध धर्म (95%) का पालन करने वाले लोग रहते हैं।

प्रश्न – सायामीस या सियामी बिल्ली की उत्पत्ति कहां हुई थी ?

उत्तर – सायामीस या सियामी बिल्ली की उत्पाती थाईलैंड में हुई थी।

प्रश्न – दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कहां है ?

उत्तर – दुनिया में सबसे बड़ी सोने से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति थाईलैंड में स्थित है, जिसका वजन 5500 किलोग्राम है।

प्रश्न – थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल क्या है ?

उत्तर – थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल थाई बॉक्सिंग (मय थाई) है।

प्रश्न – विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश कौन है ?

उत्तर – पूरे विश्व में दूसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश भारत के बाद थाईलैंड का नाम आता है।

थाईलैंड से जुड़ी महत्वपूर्ण फैक्ट – Facts of Thailand in Hindi.

दक्षिणी पूर्वी एशिया में स्थित थाईलैंड को पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित थाईलैंड एकमात्र ऐसा देश है, जिसे कोई भी यूरोपीय शक्ति के तहत कभी गुलाम नहीं किया गया था।

थाईलैंड में हर साल एक ऐसा भी त्यौहार मनाया जाता है जो पूर्ण रूप से बंदरों को समर्पित होता है।

थाईलैंड दुनिया के सबसे अधिक घूमे जाने वाले देशों की सूची में भी सुमार हैं।

थाईलैंड में ही दुनिया का सबसे छोटा स्तनधारी पाया जाता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से थाईलैंड दुनिया का 50 वां सबसे बड़ा देश है।

बैंकॉक शहर जो कि थाईलैंड की राजधानी है, दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक हैं।

पूरे विश्व के कुल जानवरों की प्रजातियों का दसवां हिस्सा थाईलैंड में रहता है।

थाईलैंड में तकरीबन 35000 के आसपास कुल मंदिर हैं।

वेश्यावृत्ति के दृष्टि से थाईलैंड टॉप पर आता है।

थाईलैंड देश भारतीयों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

नमस्कार साथियों, थाईलैंड से जुड़ी फैक्ट और प्रश्न के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारे इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पढ़ने के उपरांत आपको पसंद आया हो तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS