बैंकॉक में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Bangkok in Hindi

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम बैंकॉक में घूमने के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं, लेकिन इससे पहले आपको थोड़ा बहुत बैंकॉक के बारे में भी जानकारी दे देना उचित रहेगा।

बैंकॉक थाईलैंड के राजधानी के रूप में जाना जाता है। बैंकॉक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने यहां बसाया हुआ खूबसूरत पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। बैंकॉक के नाइटलाइफ पार्टी एवं मसाज पूरी दुनिया में मशहूर है।

बैंकॉक दुनिया का एक ऐसा शहर है, जहां लगभग सभी देशों से लोग घूमने के लिए आया करते हैं। बैंकॉक में नाइटलाइफ और मसाज पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर है बैंकॉक में कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जिसकी वजह से बैंकों को रेड लाइट एरिया के रूप में भी जाना जाता है। बैंकॉक एशिया महाद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है, जहां अन्य देशों की तुलना में अधिक टूरिस्ट लोग आना पसंद करते हैं।

बैंकॉक के प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist places in Bangkok In Hindi

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक मैं कई सारे ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल धार्मिक स्थल पार्क पैलेस के साथ-साथ और भी बहुत कुछ है जिसे देखने और विजिट करने लोग थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बैंकॉक में स्थित केवल वैसे पर्यटन धार्मिक के साथ-साथ और भी पर्यटकों द्वारा विजिट किए जाने वाले स्थलों के बारे में जानेंगे जो काफी ज्यादा चर्चित एवं प्रमुख हो –

सियाम ओशियन वर्ल्ड – Sea Life Ocean World Bangkok in Hindi

दक्षिण पूर्व एशिया का सियाम ओशियन वर्ल्ड एक्वेरियम सबसे बड़ा एक्वेरियम के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप मछलियों के साथ-साथ पेंगुइन की 400 से भी अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं।

Sea Life Ocean World Bangkok

यहां पर जाने के उपरांत आप शार्क और पेंगुइन के साथ गोताखोर का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक्वेरियम थाईलैंड में घूमने के लिए एक आकर्षक जगहों में से एक हैं। इसे लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यह सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है, आप यहां पर इसी बीच कभी भी घूमने जा सकते हैं।

ड्रीम वर्ल्ड मनोरंजन पार्क – Dream World Amusement Park In Bangkok In Hindi

ड्रीम वर्ल्ड मनोरंजन पार्क बैंकॉक में स्थित एक ऐसा पार्क है, जहां पर आप अपने दोस्त या परिवार के साथ यात्रा का योजना बना सकते हैं। यहां पर बड़ों से लेकर छोटों के लिए भी मनोरजन के कई साधन देखने को मिल जाएंगे। इस पार्क में कई शो का भी आयोजन होता है। जैसे – हॉलीवुड एक्शन शो, एनिमल शो, द एडवेंचर शो आदि का आनंद ले सकते हैं। इस ड्रीम वर्ल्ड मनोरंजन पार्क के खुलने एवं बंद होने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वाट अरुण – Wat Arun In Bangkok In Hindi

Wat Arun In Bangkok

वाट अरुण बैंकॉक के सबसे आश्चर्यजनक बौद्ध मठों में से एक है। इस वाट अरुण का डिजाइन थाईलैंड में स्थित अन्य मंदिरों और मठों से काफी अलग दिखता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह पानी के ऊपर खड़ा हुआ है। यह वाट वरुण चायो फ्राय नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। इस मंदिर को एक और नाम वाट चेंग के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक दिखता है।

सियाम पार्क सिटी – Siam Park City in Hindi

सियाम पार्क सिटी को थाईलैंड का सबसे बड़ा थीम पार्क के रूप में जाना जाता है। यह सियाम पार्क तकरीबन 120 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस श्याम पार्क की स्थापना 1980 ईसवीं के दौरान किया गया था। यह सियाम पार्क सिटी बच्चों और वयस्कों के साफ-साफ फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए एक खूबसूरत पार्क हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप बहुत सारी मस्ती और आनंद उठा सकते हैं। इसकी खूबसूरती एवं डिजाइन देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।

सफारी वर्ल्ड – Bangkok Safari World in Hindi

इस सफारी वर्ल्ड को दो भागों में बांटा गया है एक भाग को सफारी पार्क और दूसरी भाग को समुद्री पार्क के रूप में जाना जाता है इस पार्क में जाने के उपरांत आप डॉल्फिन के कई कारनामों और उनके स्टंट को देख सकते हैं। इस सफारी पार्क में विश्व भर के सैकड़ों जानवरों के अनेकों प्रजातियों को भी देखा जा सकता है। यह जगह बैंकॉक में घूमने के फेमस जगहों में से एक हैं। इस सफारी पार्क का खुलने एवं बंद होने का समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है।

तैरता वाला बाजार – Floating Market Bangkok in Hindi

floating market thailand

बैंकॉक में स्थित फ्लोटिंग मार्केट केवल थाईलैंड में ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है। यह मार्केट अपनी और पर्यटकों को थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी अपनी ओर आकर्षित करती है। इस मार्केट की खास बात यह है कि नदी के बीच नाव से जाकर शॉपिंग करनी पड़ती है। यहां पर आपको फल, सब्जी, बर्तन वगैरह बहुत सारे सामान देखने को मिल जाते हैं जिन्हें लोग खरीदने नाव की सवारी कर जाया करते हैं। यह मार्केट देखने में सच में काफी ज्यादा आकर्षक एवं अद्भुत लगता है।

लूमफिनी पार्क – Lumphini Park

लूमफिनी पार्क 142 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला एक मशहूर पार्क है। इस पार्क में एक कृत्रिम झील का भी निर्माण किया गया है, जहां पर आप पर्सनल वोट को किराए पर लेकर मस्ती कर सकते हैं। यहां पर लोग वॉकिंग करने भी जाया करते हैं। यह पार्क बैंकॉक का मशहूर पार्कों में से एक हैं। इस पार्क में जाने के उपरांत आप यहां पर पैदल वॉक और साइकिलिंग भी कर सकते हैं। यहां पर लोग शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने भी जाया करते हैं। इस पार्क में जाने पर शांति का भी एहसास होता है।

केनाल फेरी – Cannel Ferry in Hindi

केनाल फेरी एक तरह की नाव होती है। बैंकॉक में ऐसी दो तरह की फेरी चलती है जिनमें से एक को कैनल फेरी और दूसरी कोरी रिवर फेरी के नाम से जाना जाता है। यह फेरी शहर के बीचो-बीच बह रही कैनल में चलती है। रिवर फेरी के लिए अगर आप जाते हैं तो नदियों का सुंदर दृश्य के साथ-साथ इसके किनारे बसे हुए खूबसूरत शहर का भी आकर्षक दृश्य देख सकते हैं।

विक्ट्री मॉन्यूमेंट – Victory Monument

विक्ट्री मॉन्यूमेंट थाईलैंड की फ्रेंको वॉर की जीत को दर्शाता है। इसे 1941 ईसवीं के दौरान बनवाया गया था। इसका डिजाइन एक तलवार की तरह है और दूर से देखने पर एक गोली की तरह दिखती हैं। इस विक्ट्री मॉन्यूमेंट के चारों तरफ सिपाही के बने हुए प्रतिमा देखा जा सकता है, जिनमें आर्मी, नेवी, एयर फोर्स को दिखाया गया है।

यहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी जा सकते हैं क्योंकि यह पूरे दिन खुला रहता है और यहां जाने के लिए किसी भी तरह के फीस देने की जरूरत नहीं होती है। यहां का दृश्य दिन के अपेक्षा रात में काफी ज्यादा मनमोहक दिखता है।

ग्रैंड पैलेस – Grand Palace

ग्रैंड पैलेस बैंगकॉक शहर के बीच में स्थित एक बड़ा एवं खूबसूरत महल हैं इसे श्याम के राजा का रहने वाला वास के रूप में जाना जाता है। इस महल में प्रवेश करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क भी देना पड़ता है। यह ग्रैंड पैलेस दिन की अपेक्षा रात में देखने पर इसका दृश्य काफी ज्यादा खूबसूरत एवं मन मोहित करने वाला प्रतीत होता है।

नमस्कार साथियों, बैंकॉक के फेमस घूमने की जगह बैंकॉक में स्थित ऐसे पर्यटन स्थल जिन्हें अधिक संख्या में विजिट किया जाता है के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें और एक बात इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई राय या अपडेट देना चाहते हैं, तो आप बेशक हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS