मनाली की यात्रा कम खर्च में कैसे करें | Manali Trip Low Expenses In Hindi.

आज मैं आपको “मनाली की यात्रा कम खर्च में कैसे करें” के बारे में बारी-बारी से बताने वाला हूं। मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक बेहद खूबसूरत शहर है, जहां पर सालों भर पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली से मनाली जाने और वापस दिल्ली आने में कुल खर्च कितना होगा?

दिल्ली से मनाली की यात्रा कम खर्च में कैसे करें?

अगर आप दिल्ली से मनाली की यात्रा कम खर्च में करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से बस पकड़ कर मनाली जाना होगा। दिल्ली से वोल्वो और ऑर्डिनरी ये दोनों बसें मनाली के लिए चलती है, जिसका किराया ₹ 450-1800 तक होता है, लेकिन मैं यहां पर ₹ दिल्ली से मनाली जाने वाली बस का किराया ₹ 800 मान लेता हूं, क्योंकि ₹ 800 में भी दिल्ली से मनाली जाने के लिए वोल्वो ऐसी सेमी स्लीपर और वोल्वो ऐसी सीटर वाली बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

जितना हो सके, आप कोशिश करें कि मनाली सुबह 5:00 बजे तक पहुंच जाए। अगर आप दिल्ली से बस पकड़कर सुबह 5:00 बजे तक मनाली पहुंच जाते हैं, तो आप उसी दिन मनाली के लोकल साइट को विजिट कर सकते हैं। मनाली सुबह 5:00 बजे पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से मनाली जाने के लिए दोपहर के 3:00 या 4:00 बजे वाली बस पकड़नी पड़ेगी, जो कि आपको सुबह 5:00 बजे तक मनाली पहुंचा देगी।

मनाली पहुंचने के बाद आप वहां के लोकल साइट्स जैसे – हडिंबा देवी मंदिर, डूंगरी वन विहार, मनु टेंपल और क्लब हाउस घूमने के लिए आपको ₹ 1200 में टैक्सी मिल जाएगी, लेकिन इन चारों जगहों को पैदल वॉक करके भी विजिट कर सकते हैं। आप इन सभी जगहों को मनाली से मात्र 5-6 किलोमीटर पैदल वॉक करके विजिट कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पैदल वॉक करके इन सभी जगहों को विजिट करने में सक्षम नहीं है, तो आप प्राइवेट टैक्सी के माध्यम से ही इन जगहों को विजिट करने जाएं।

अगर आप पैदल चलकर मनाली के लोकल साइट्स को विजिट करते हैं, तो आपको वहां के माहौल, प्राकृतिक सौन्दर्य, वातावरण और वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करने का भी मौका मिल जाएगा। इसलिए हो सके, तो आप पैदल ही वहां के लोकल साइट्स को विजिट करें, ताकि आप मनाली के लोकल साइट्स के साथ-साथ अन्य सभी चीजों को भी अच्छे से एक्सप्लोर कर सकें।

अगले दिन आपको सोलंग वैली जाना होगा। सोलंग वैली जाने के लिए आपको बस पकड़नी होगी जिसका किराया ₹ 30-50 होता है। सोलंग वैली जाने के बाद आप वहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं। सोलंग वैली जाने के बाद आपको एक बात ध्यान में रखनी होगी कि आप वहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज करने से पहले बारगेनिंग जरूर करें, क्योंकि मनाली एक ऐसा शहर है, जहां पर होटल, परिवहन और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे सभी पर बारगेनिंग किया जा सकता है।

अगर आप मनाली में इन सभी चीजों पर बारगेनिंग नहीं करते हैं, तो आपको दोगुना या उससे भी ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है, इसलिए आप मनाली जाने के बाद इन सभी चीजों पर बारगेनिंग जरूर करें।

सोलंग वैली से वापस आने के बाद रात में ठहरने के लिए आप मनाली के मॉल रोड के पास होटल ले सकते हैं। मॉल रोड के पास आपको बहुत सारे सस्ते होटल्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप होटल वालों से बारगेनिंग नहीं करते हैं, तो आपको ₹ 500-600 के होटल का किराया ₹ 1200-1500 तक देना पड़ सकता है, इसलिए आप होटल लेते समय होटल वालों से भी बारगेनिंग जरूर करें।

(इन्हें भी पढ़े : -1. कम खर्च में केदारनाथ मंदिर की यात्रा कैसे करें

2. शिमला कैसे पहुंचे

अगले दिन सुबह दिल्ली से मनाली जाने के लिए बस पकड़ लें। चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से मनाली जाने और वापस दिल्ली आने में आपको किन-किन चीजों पर कितना खर्च होगा।

Day – 1 – दिल्ली – मनाली

दिल्ली – मनाली (बस) – ₹ 800

दोनों तरफ – ₹ 800 + 800 = ₹1600

प्राइवेट टैक्सी (हडिंबा देवी मंदिर, डूंगरी वन विहार, मनु टेंपल और क्लब हाउस) – ₹ 1200

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300

मनाली (होटल) – ₹ 700

Day – 2 – मनाली – सोलंग वैली – मनाली

मनाली – सोलंग वैली (बस) = ₹ 50

दोनों तरफ – ₹ 30 + 30 = ₹ 100

अगर आप सोलंग वैली में कोई एडवेंचर एक्टिविटी को करते हैं, तो एडवेंचर एक्टिविटी करने में खर्च होने वाले पैसे को आप अलग से अपने पास रखें, क्योंकि मेरे लिए ये अंदाजा लगाना नामुमकिन है कि आप एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं और उसमें कितना पैसा खर्च होगा, इसलिए आप एडवेंचर एक्टिविटी में खर्च होने वाले पैसे को मेरे द्वारा बताए गए चीजों में खर्च होने वाले पैसों से अलग ही रखें।

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300

मनाली (होटल) – ₹ 700

Day – 3 – मनाली – दिल्ली

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 1000) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300

मनाली से बस द्वारा दिल्ली आने का किराया भी मैंने ऊपर ही जोड़ दिया है।

तो चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से मनाली जाने और वापस दिल्ली आने में कुल कितना खर्च होगा।

₹1600 + ₹ 1200 + ₹ 300 + ₹ 700 + ₹ 100 + ₹ 300 + ₹ 700 + ₹ 300 = ₹ 5200

तो दोस्तों, आप भी इस तरीके से दिल्ली से मनाली और वापस दिल्ली तक की यात्रा को लगभग ₹ 5200 में पूरा कर सकते हैं। दिल्ली से मनाली जाने और वापस दिल्ली आने के इस को यात्रा को पूरा करने के लिए आपको लगभग ₹ 6000 लेकर जाना होगा और अगर आप मनाली में कोई एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं, तो उसके लिए आपको अपने पास अलग से पैसा रखना होगा, क्योंकि इस बजट में मैंने किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी में खर्च होने वाले पैसे को शामिल नहीं किया है।

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS