बारिश जहां एक ओर हमारे जीने की शैली में शामिल हैं, तो वहीं दूसरी ओर हमारी जिंदगी को बर्बाद करने वाली शैली में भी शामिल है। जहां बारिश कम होती हैं वहा अवसर सूखा पड़ जाता है और जहाँ अधिक बारिश हो जाती है, तो वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आज हम ऐसे ही कई जगहों के बारे में जानने वाले हैं, जहां भारत में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। भारत में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले स्थानों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। चलिए शुरू करते हैं –
भारत में सबसे अधिक बारिश वाला स्थान – Bharat me Sabse Adhik Barish Wala Jagah In Hindi
अधिक बारिश वाला स्थान मौसिनराम, मेघालय – Mausinram in Meghalaya in Hindi
मौसिनराम दुनिया भर में सबसे अधिक बारिश होने वाले स्थानों के लिए जाना जाने वाला खूबसूरत जगह है। यह मौसिनराम मेघालय में स्थित तकरीबन 12000 मिमी प्रतिवर्ष बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज हुया है। इस स्थान को अधिक वर्षा होने की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज किया गया है। अधिक वर्षा के कारण यहां पर कई झरना, जलप्रपात एवं हरे-भरे जंगल देखने को मिलते हैं। इन सभी वजह से यहां पर्यटक हर साल काफी संख्या में घूमने आया करते हैं ।
अगुम्बे, कर्नाटक – Agumbe in Karnataka in Hindi
दक्षिण भारत के मलनाड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह अगुम्बे गांव बारिश के दृष्टिकोण से काफी मशहूर जगह है। यहां पर काफी ज्यादा मात्रा में बारिश हुआ करती है। यहां पर कई फॉल्स एवं ट्रेकिंग वाला स्थान स्थित है, जिसे देखने एवं घूमने के लिए पर्यटक अलग-अलग राज्यों से यहां पर आया करते हैं। यहां की हरियाली एवं हरे-भरे जंगल यहां पर आने वाले पर्यटक को मोहित कर लेती हैं।
अंबोली, महाराष्ट्र – Amboli in Maharashtra in Hindi
अंबोली जो कि महाराष्ट्र में स्थित एक खूबसूरत जगह है अंबोली में भी काफी ज्यादा अधिक मात्रा में बारिश देखी जाती हैं। यहां पर उपस्थित आकर्षक जगह पहाड़े, झील दिखने में काफी खूबसूरत दिखती है। यह जगह पर्यटकों के लिए घुमने की एक बेहद ही अच्छी जगह हैं। यहां जाने के बारे में बात करें, तो आप अक्तूबर से लेकर फरवरी के बीच जाएं यही उचित समय रहेगा।
चेरापूंजी, मेघालय – Cherrapunji in Meghalaya in Hindi
चेरापूंजी मेघालय इसे भारत में अधिक बारिश होने वाले स्थानों में दूसरे नंबर पर रखा गया है। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित चेरापूंजी में प्रतिवर्ष लगभग 11500 मिमी से भी अधिक वर्षा दर्ज की जाती है। चेरापूंजी में कई ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर स्थित झरना एवं जलप्रपात यहां की खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। चेरापूंजी में कई आकर्षक एवं सुंदर दृश्य देखने लायक जगह मौजूद है, यही कारण है कि चेरापूंजी में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां का सुंदर एवं मनोरम दृश्य देखने के लिए दूर-दूर से आया करते हैं।
गंगटोक, सिक्किम – Gangtok in Sikkim in Hindi
राजधानी गंगटोक में बारिश का रिकॉर्ड 3500 मिमी से भी ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज की गई है। यहां पर उपस्थित हरे-भरे जंगल एवं ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के व्यूप्इंट से दिखने वाला आकर्षक दृश्य काफी लुभावना होता है। यहां पर घूमने के कई ऐसी जगह हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने भी जा सकते हैं। यहां पर जाने का अच्छा समय मार्च से जून के बीच माना जाता है।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र – Mahabaleshwar in Maharashtra in Hindi
महाबलेश्वर महाराष्ट्र के पश्चिमी घाटी में स्थित एक हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। यह महाबलेश्वर हिल स्टेशन भी बारिश के लिए बदनाम है। यहां पर भी बारिश काफी ज्यादा मात्रा में होती है। यहां पर कई ऊंची-ऊंची झरने जलप्रपात हरा-भरा जंगल एवं पहाड़ियां देखने लायक है। यहां पर कई धार्मिक महत्व वाली भी स्थान है। इन सभी कारणों की वजह से यहां पर पर्यटक हर साल दूर-दूर से काफी ज्यादा मात्रा में घूमने के लिए आया करते हैं। यहां पर जाने का अच्छा समय दिसंबर से फरवरी के बीच के समय को बताया जाता है।
पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश – Pasighat in Arunachal Pradesh in Hindi
पासीघाट को अरुणाचल प्रदेश का प्रवेशद्वार माना जाता है। यहां पर 4000 से भी अधिक मिमी वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज की गई है। यहां पर उपस्थित खूबसूरत नदियां, झरना, चाय का बागान एवं यहां का शांत वातावरण अपनी ओर पर्यटकों को भारत के अन्य राज्यों से आकर्षित करता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
पूछा जाने वाला प्रश्न –
भारत में सबसे ज्यादा वर्षा कहां होती है ?
भारत में सबसे ज्यादा वर्षा मेघालय के मौसिनराम में होती हैं। यहां पर बारिश का रिकॉर्ड 11000 मिमी से भी ज्यादा दर्ज किया गया है।
विश्व में सबसे ज्यादा वर्षा कहां होती है ?
विश्व में सबसे ज्यादा बारिश मौसिनराम ही होती है। मौसिनराम का नाम बारीश के क्षेत्र में सबसे अधिक होने के कारण गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। यहां पर साल के अधिकतर दिन बारिश ही देखी जाती है।
आज का हमारा यह पोस्ट जो कि भारत में सबसे अधिक बारिश होने वाले स्थानों के ऊपर हैं, आपको कैसा लगा अगर अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
धन्यवाद
इन्हें भी पढ़े : –