कोलार के प्रमुख पर्यटन स्थल | Top Tourist Places in kolar in Hindi

भारत देश के राज्य कर्नाटक का एक प्रमुख जिला कोलार पर्यटन एवं पौराणिक स्मारकों के लिए एक प्रमुख संग्रह वाला स्थान माना जाता है। यहां पर कई सारी पौराणिक धार्मिक स्थल देखी जा सकती है। कुलार में कई ऐसी पर्यटन या धार्मिक स्थल स्थित है, जिसे देखने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं।

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम कोलार के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि कोलार में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप कोलार को विजिट कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए प्रमुख पर्यटन स्थल को भी विजिट जरूर करें। यकीनन आपको यह सभी पर्यटन स्थल पसंद आएंगे, लेकिन उससे पहले कोलार में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

कोलार में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In kolar in Hindi

वैसे तो कोलार में घूमने की कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखी जा सकती है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम कोलार में घूमने की अच्छी जगह के बारे में हमारा यह आर्टिकल कोलार के केवल वैसे पर्यटन और धार्मिक स्थल के बारे में है जो प्रमुख हो, जिसे लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता है।

कोटिलिंगेश्वर मंदिर – Kotilingeshwara temple history in hindi

कोटिलिंगेश्वर मंदिर राज्य कर्नाटक के जिला कोलार का प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह कोटिलिंगेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। यह शिवलिंग का संग्रह वाला मंदिर है। यहां पर जाने के उपरांत आप बहुत सारे शिवलिंग को देख सकते हैं, जिसे आप गिनती भी नहीं कर पाएंगे।

यह कोटिलिंगेश्वर मंदिर अपने ओर तीर्थ यात्रियों को भारत के अन्य क्षेत्र से भी आकर्षित कर लाता है। यहां पर आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इसी समय मंदिर की सजावट और रौनक में भी वृद्धि देखी जा सकती है।

कोलारम्मा मंदिर – Kolaramma Temple in hindi

कोलार जिला में स्थित यह कोलारम्मा मंदिर मां पार्वती (कोलारम्मा) को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। इस कोलारम्मा मंदिर का निर्माण समय तकरीबन 1000 साल पूर्व माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण चोल वंश द्वारा करवाया गया था। कोलार में स्थित यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर में की गई नक्काशी एवं इसकी वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा जटिल है।

टीपू ड्रॉप – Tipu’s Drop in hindi

टीपू की बूंद के नाम से जाने जाने वाली यह जगह पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस जगह को लेकर बताया जाता है कि पौराणिक समय में यहीं से टीपू सुल्तान के शासनकाल के दौरान कैदियों को नीचे धकेला गया था। यह वर्तमान समय में पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जगह से दिखने वाला सुंदरमय पहाड़ियों और आसपास के प्रकृति का दृश्य काफी ज्यादा आकर्षक होता है। यही कारण है कि यह जगह प्रकृति प्रेमी, पर्यटक और प्रेमी जोड़ा द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

(इन्हें भी पढ़े : – गोकर्ण में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

> हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल)

कुरुदुमले गणेश मंदिर – Kurudumale ganesha temple in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित हिंदू धर्म से जुड़ी प्रमुख मंदिरों में से एक कुरुदुमले गणेश मंदिर श्रद्धालुओं द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शंकर के पुत्र गणेश जी को समर्पित है। यह मंदिर मुख्य रूप से गणेश की बड़ी प्रतिमा के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर के काफी ज्यादा महत्व है।

सोमेश्वर मंदिर – Someshwara temple kolar in Hindi

सोमेश्वर मंदिर राज्य कर्नाटक के कोलार जिला का एक प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। द्रविड़ शैली की वास्तुकला से निर्मित यह पौराणिक सोमेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। सोमेश्वर मंदिर का निर्माण समय 14 वीं शताब्दी का बताया जाता है।

कोलार जिला में स्थित यह सोमेश्वर मंदिर एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में भी जाना जाता है। इस सोमेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ शिवरात्रि के दौरान देखी जाती है, इसी समय लोग काफी दूर-दूर से इस सोमेश्वर मंदिर को विजिट करने आया करते हैं।

कोलार घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit kolar in Hindi

आप अगर कोलार का ट्रिप करने वाले हैं, तो आपको बता दें कि कोलार घूमने जाने का अच्छा समय सर्दियों का मौसम के दौरान माना जाता है। यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को कोलार घूमने जाने का अच्छा समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें आप अपनी सुविधा के अनुसार कोलार घूमने कभी भी जा सकते हैं।

कोलार कैसे पहुँचे ? – How to Reach kolar in Hindi

इस आर्टिकल में बताए गए कोलार में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल को विजिट करने अगर आप अपने यहां से आना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम यानी कि हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि कोलार के नजदीक में ही कर्नाटक के प्रमुख शहर बेंगलुरु स्थित है।

बेंगलुरु में स्थित रेलवे जंक्शन , अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरे भारत के मुख्य शहरों से रेलवे और फ्लाइट की उड़ानों के लिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपने यहां से बेंगलुरु पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से कोलार आसानी से पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप यहां पर सड़क मार्ग द्वारा खुद की बाइक, कार या बस के माध्यम से भी आना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि कोलार सड़क माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। और कोलार के लिए बेंगलुरु और इसके नजदीकी जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखने को मिल जाती है। इस तरह आप अपना कोलार का ट्रिक आसानी से पूरा कर सकते हैं।

कोलार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप अपना राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS