उत्तराखंड के ट्रेंडिंग हिल स्टेशन के रूप में जाना जाने वाला हिल स्टेशन कौसानी है, जो हाल ही के कुछ सालों में काफी चर्चित हो गया है। पिछले कुछ सालों में काफी कम लोगों के द्वारा विजित किया जाने वाला कौसानी हिल स्टेशन आज हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करने में सफल रहा है। अब आप समझ चुके होंगे कि कौसानी आज कितने लोगों के दिलों में बसता है? अब ऐसे में आप भी कौसानी जाना चाहते होंगे, लेकिन हो सकता है कि आपके पास पैसे कम हो, जिसकी वजह से आप अपना कौसानी ट्रिप कंप्लीट नहीं कर सकते हैं। आप जैसे लोगों के लिए ही मैं ऐसा पोस्ट तैयार करता हूं, ताकि भारत के सभी लोग कम से कम पूरा भारत को विजिट कर सकें। आइए अब आगे बढ़ते हैं अपनी इस जानकारी को हासिल करने के लिए।
कम खर्च में कौसानी कैसे पहुंचे?
कम खर्च में कौसानी जाने के दो तरीके हैं। आप इन दोनों तरीकों के बारे में जान लें, ताकि आपको आपको अच्छे से समझ में आ सके कि आपको इनमें से किस तरीके को अपनाना चाहिए?
दिल्ली (आनंद विहार) से कम खर्च में कौसानी कैसे पहुंचे?
आनंद विहार से सीधे कौसानी कोई भी बस नहीं जाती है। ये बसें कौसानी से करीब किमी पहले अल्मोड़ा तक बस जाती हैं, जो उत्तराखंड रोडवेज की आर्डिनरी होती हैं। आनंद विहार से अल्मोड़ा के बीच दो आर्डिनरी बसें चलती हैं, जो रात 8 और 9 बजे अल्मोड़ा के लिए खुलती है और सुबह 8 और 9 बजे अल्मोड़ा पहुंचा देती है। आनंद विहार से अल्मोड़ा जाने वाली दोनों आर्डिनरी बसों का किराया ₹ 540-550 होती है और इन दोनों बसों को आप उत्तराखंड की वेबसाइट से ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
नोट:- लखनऊ से कम खर्च में कौसानी कैसे पहुंचे? के बाद अल्मोड़ा से कौसानी जाने के बारे में भी बताया गया है।
लखनऊ से कम खर्च में कौसानी कैसे पहुंचे?
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी अल्मोड़ा जाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज की आर्डिनरी बसें उपलब्ध होती हैं, जिसके लखनऊ शहर से अल्मोड़ा के लिए खुलने का समय शाम 5:30 बजे होती है, जो अगले दिन करीब 16 घंटे बाद अल्मोड़ा सुबह 9:30 बजे पहुंचा देती है। लखनऊ से अल्मोड़ा के बीच चलने वाली आर्डिनरी बसों का किराया ₹ 600-620 होती है।
अल्मोड़ा से कम खर्च में कौसानी कैसे पहुंचे?
वैसे तो अल्मोड़ा से कौसानी के बीच बस, शेयर टैक्सी और प्राइवेट टैक्सी तीनों चलती हैं, लेकिन कम खर्च में कौसानी ट्रिप कंप्लीट करने के लिए आपको बस का सहारा लेना पड़ेगा, जो उत्तराखंड रोडवेज की होती हैं। अल्मोड़ा से कौसानी के बीच की दूरी करीब 52 किमी. है और इसके बीच चलाई जाने वाली बसों का किराया लगभग ₹ 60-80 होता है।
कौसानी के पर्यटन स्थल-
अन्नाशक्ति आश्रम (गांधी आश्रम) – स्वतंत्रता आंदोलन कर रहे गांधीजी ने ताड़ीखेत की यात्रा करते समय कौसानी बस स्टैंड से मात्र 800-805 मीटर दूर इस आश्रम में 14 दिनों तक रात बिताई थी, लेकिन उस समय यह मात्र एक कुटिया हुआ करती थी। इस कुटिया से दिख रहे हिमालय की खूबसूरत नजारों ने उन्हें इस जगह पर 14 दिनों तक रहने के लिए मजबूर कर दिया। 14 दिनों बाद जब गांधीजी इस कुटिया से आगे बढ़ने लगे, तो उन्होंने इस जगह की तुलना स्विट्जरलैंड से की थी। नीलकंठ, चौखंभा, पंचाचुली, नंदा देवी और त्रिशूल पर्वत के बेहद खूबसूरत और आकर्षक दृश्यों को देखा जा सकता है।
(इन्हें भी पढ़े : – रुद्रप्रयाग का टॉप 5 पर्यटन स्थल
> उत्तराखंड के टॉप 10 धार्मिक स्थल)
रुद्रधारी वाटरफॉल – कौसानी शहर से करीब 10 किमी. दूर कंताली गांव में स्थित यह झरना काफी लुभावने दृश्य प्रदर्शित करता है। मुनस्यारी शहर से कंताली गांव तक खुद के वाहन, शेयर टैक्सी या प्राइवेट टैक्सी द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। कंताली गांव से रुद्रधारी वाटरफॉल तक 500 किमीटर का ट्रेक करना पड़ता है और ट्रेक को जंगलों के बीच से पूरा करना होता है, जिसका एक्सपीरियंस काफी आनंद भरा होता है। आप चाहें तो रुद्रधारी वाटरफॉल तक जाने के लिए गाइड भी रख सकते हैं, जो आपको 500 मीटर के ट्रेक और रुद्रधारी वाटरफॉल की सभी जानकारी देता रहेगा। गाइड को आप मात्र ₹ 200 देकर उसे अपने साथ लेकर जा सकते हैं।
एडवेंचर एक्टिविटीज – बर्मा ब्रिज, जीप लाइन और रॉक क्लिंबिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज कौसानी में कराए जाते हैं। आप चाहें तो इसका लुत्फ भी उठा सकते हैं।
पिन्नाथ विलेज ट्रेक – इस ट्रेक भी कौसानी जाने वाले काफी पर्यटक जाते हैं। इस ट्रेक पर घने जंगलों से गुजरते हुए पिन्नाथ विलेज जाने का एक्सपीरियंस ही अलग होता है।
कौसानी टी स्टेट – अपने चाय के बगानों के लिए भी कौसानी काफी फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। कौसानी से कौसानी टी स्टेट किसी भी वाहन से पहुंचा जा सकता है, जिसके बीच की दूरी 3.5-4 किमी. के आसपास है। यहां पर आप बिना एंट्री टिकट लिए चाय के बगानों में घूम सकते हैं और वहां चाय पीने का लुत्फ उठा सकते हैं।
बैजनाथ मंदिर – कौसानी टी स्टेट से करीब 17 किमी. और कौसानी बस स्टैंड से 13 किमी. की दूरी पर स्थित भगवान शिव का यह मंदिर हजारों साल पुराना है, जिसमें माता पार्वती, गणेश जी और अन्य देवी-देवता गण विराजमान हैं।
कौसानी में अन्य चीजें – कौसानी में आप रात में नहीं घूम सकते हैं, क्योंकि यहां पर कोई शोपिंग वगैरह करने की दुकानें वगैरह नहीं है। अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं, तो यहां पर आपको शराब किसी भी दुकान पर नहीं मिलेगी। आपको अपने घर या उत्तराखंड के अन्य शहरों से लाना होगा।
कौसानी के पर्यटन स्थलों को विजिट कैसे करें?
अगर आपके पास खुद के वाहन जैसे बाइक या कार वगैरह है, तो कौसानी को विजिट करने के लिए ये सबसे बेस्ट तरीका है। कौसानी एक छोटा-सा गांव होने की वजह से यहां स्कूटी वगैरह रेंट पर नहीं मिलते हैं। अगर आप उत्तराखंड के अन्य शहरों से स्कूटी रेंट पर लेकर कौसानी आते हैं, तो स्कूटी लेने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो जाएगा, क्योंकि कौसानी में अधिक पर्यटन स्थल ऐसे हैं, जहां पर पैदल ट्रेक करके ही पड़ता है और अगर आप अधिक एंजॉय करना चाहते हैं, तो आपको कौसानी के अधिक पर्यटन स्थलों को ट्रेक करके ही विजिट करना चाहिए और बाकी के बचे हुए पर्यटन स्थलों को शेयर टैक्सी द्वारा विजिट किया जा सकता है।
कौसानी जाने का कितने दिनों का टूर बनाएं?
जैसा कि मैंने बताया है कि मुनस्यारी के अधिक जगहों को ट्रेक करके ही पूरा करना सबसे अच्छा होता है, इसलिए पूरा कौसानी को विजिट करने के लिए आपको 2 दिन और 2 रात आराम से देना पड़ेगा। अगर 2 दिन में भी आप कौसानी के सभी जगहों को विजिट ना कर पाएं, तो अगले दिन दोपहर तक उन बचे हुए जगहों को विजिट करने के बाद आप वापस सोने घर या अपने अगले मंजिल की ओर निकल सकते हैं।
कौसानी में होटल में कितना खर्च होगा?
कौसानी कोई बड़ा शहर नहीं है। बागेश्वर जिले में स्थित यह एक बेहद खूबसूरत और शांत वातावरण वाला गांव है। एक छोटा-सा गांव होने के बावजूद भी यहां पर रात को ठहरने के लिए अच्छे होटल्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका किराया ₹ 400-2500 के बीच होता है। ₹ 400 में भी आपको यहां पर एक अच्छा होटल आसानी से मिल जाएगा।
(इन्हें भी पढ़े : – > कौसानी कैसे पहुंचे
> कम खर्च में रानीखेत की यात्रा कैसे करें)
कौसानी में खाने पीने में कुल कितना खर्च होगा?
कौसानी एक छोटा-सा है और इसके बावजूद भी यहां खाने की सभी चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। एक छोटा-सा गांव होने की वजह से यहां पर खाना भी महंगा नहीं मिलता है। यहां पर आपको xx दिन और xx रात में खाना खाने में ज्यादा-से-ज्यादा ₹ 500-600 ही खर्च होगा।
दिल्ली से कौसानी ट्रिप में कुल कितना खर्च होगा?
दिल्ली (आनंद विहार) से अल्मोड़ा (बस) – ₹ 550
दोनों ओर – ₹ 1080
अल्मोड़ा से कौसानी (बस) – ₹ 80
दोनों ओर – ₹ 160
होटल (कौसानी) – ₹ 400
2 दिन (होटल) – ₹ 800
खाना-पीना (2 दिन) – ₹ 600
कौसानी को विजिट करने में (वॉक+शेयर टैक्सी) – ₹ 250
रुद्रधारी वाटरफॉल (गाइड) – ₹ 200
कुल खर्च – ₹ 1080+₹ 160+₹ 800+₹ 600+₹ 250+₹ 200= ₹ 3090
अगर आप मेरे द्वारा बनाए गए इस प्लान को फॉलो करते हुए कौसानी ट्रिप पर जाते हैं, तो आप मात्र ₹ 3100 में कौसानी के 2 दिन का ट्रिप कंप्लीट कर सकते हैं। दोस्तों मैं आपको यही सुझाव दूंगा कि आप इस ट्रिप को कंप्लीट करने के लिए कम-से-कम ₹ 3500 अपने पास जरूर रखें, ताकि आगे आप किसी मुसीबत में भी फंसे होने पर उस मुसीबत से निकल सकें और दोस्तों अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो उसके लिए आपको अलग से पैसा रखना होगा। एडवेंचर एक्टिविटीज में होने वाले खर्च को भी मैंने ऊपर में बता दिया है।
मेरा आखिरी सुझाव आपसे बस यही है कि आप अपने बजट के अनुसार ही कौसानी में एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय करें, क्योंकि अगर सही मायने में देखा जाए, तो किसी भी एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय करना हम जैसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए नहीं होता है। अगर आपके पास ₹ 4000 या उससे भी थोड़ा ज्यादा पैसा है, तो आप अल्मोड़ा में भी एक दिन रुकने के बाद अल्मोड़ा के आसपास के कुछ जगहों को विजिट कर लें, क्योंकि कौसानी जाने और वापस आने के लिए आपको अल्मोड़ा से ही होकर आना होगा। आप चाहें तो एक दिन अल्मोड़ा को विजिट करके बाद में कभी अल्मोड़ा आने-जाने के कुछ पैसे बचा सकते हैं।
मेरे द्वारा “कौसानी कम खर्च में कैसे पहुंचे” के बारे में दी गई इस जानकारी के लिए आप अपना विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। इस तरह की और भी नई-नई पर्यटन और हिल स्टेशनों के बारे में मेरे साइट पर बताया गया है, जिसे आप विजिट कर सकते हैं।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े : –