आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख शहरों में से एक मथुरा के प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी मथुरा ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में बताए गए खूबसूरत एवं मथुरा के आकर्षण स्थल को आपको भी विजिट करना चाहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और मथुरा के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे, तो चलिए शुरू करते हैं –
मथुरा का इतिहास – History of Mathura In Hindi
मथुरा भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में भगवान श्री कृष्ण के जन्म भूमि के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप में जाना जाने वाला मथुरा यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस मथुरा का हिंदू धर्म में काफी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व दी गई हैं। मथुरा को ब्रज भूमि के रूप में भी जाना जाता है।
मथुरा हिंदू धर्म के साथ-साथ जैन धर्म के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। वैसे तो पौराणिक समय में मथुरा में कई सारी मंदिर और मठ स्थित थे लेकिन इस शहर पर जब मुस्लिम शासकों का अधीन हो गया उस समय मोहम्मद गजनबी ने यहां के अधिकतर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया फिर इसके बाद औरंगजेब ने भी इस शहर के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ की फिर इन सब के बाद मथुरा पर अंग्रेजो का कब्जा हो गया फिर अंग्रेजों के शासन के बाद मथुरा को हिंदू धर्म के रूप में काफी प्रमुखता मिली तब से यहां पर मंदिरों को हिंदू धर्म के रूप में फिर से निर्मित करवाया गया।
मथुरा में घूमने की जगह – Mathura me Ghumne ki jagah In Hindi
मथुरा को भगवान श्री कृष्ण के जन्म भूमि के रूप में काफी अधिक प्रमुखता दी जाती है। यहां पर वैसे तो अधिकतर धार्मिक स्थल ही देखे जा सकते हैं लेकिन यहां पर कई सारी पर्यटन स्थल स्थित है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम मथुरा के वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए मथुरा के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –
कृष्ण जन्म भूमि मंदिर – Krishna Janma Bhoomi Mandir Mathura in Hindi
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा में स्थित भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। यह कृष्ण जन्मभूमि मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जहां पर मथुरा के एक जेल की कोठरी में भगवान कृष्ण पैदा हुए थे उसी स्थान पर बनाया गया है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु के साथ-साथ पर्यटक भी घूमने आया करते हैं। यहां पर हर साल के दौरान होली और जन्माष्टमी के त्यौहार बहुत ही धूमधाम से एवं भारी संख्या में लोगों द्वारा एकत्रित होकर मनाया जाता है।
द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple Mathura in Hindi
द्वारकाधीश मंदिर को 19वीं शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया गया था। द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के मूर्ति को द्वारका के राजा के रूप में काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है। यहां पर भगवान कृष्ण के कई अलग-अलग मूर्तियों को देखा जा सकता है। यहां पर भी जन्माष्टमी एवं होली के दौरान काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। मथुरा ट्रिप के दौरान इस द्वारकाधीश मंदिर को भी आपको विजिट करना चाहिए।
गोवर्धन पर्वत – Govardhan Hill Mathura in Hindi
गोवर्धन पर्वत मथुरा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर वृंदावन में स्थित है। यह गोवर्धन पर्वत वृंदावन और मथुरा को विजिट करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है।
ग्रंथों में इस गोवर्धन पर्वत से जुड़ी उल्लेख मिलता है जिसमें बताया गया है कि भगवान कृष्ण के जन्म भूमि मथुरा में भयंकर बारिश और आंधी से बचाने के लिए भगवान कृष्ण इस गोवर्धन पहाड़ी को अपनी एक उंगली पर ही उठा लिया था। इस गोवर्धन पर्वत को हिंदू धर्म में काफी प्रमुखता दी गई है। यहां पर पूजा करने लोग काफी दूर-दूर से आया करते हैं। वर्तमान समय में भी दिवाली त्योहार के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा हर साल की जाती है।
राधा कुंड मथुरा – Radha Kund Mathura in Hindi
राधा कुंड मथुरा का एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख कुंड के रूप में जाना जाता है। यह एक हिंदू धर्म के प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है। राधा कुंड के का इतिहास राधा और कृष्ण के प्रेम के बारे में बताता है। यहां पर श्रद्धालु के साथ-साथ पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करते हैं।
कंस किला – Kans Qila Mathura In Hindi
कंस किला मथुरा के प्राचीन किला में से एक माना जाता है। जैसे कि इस किला के नाम से ही प्रतीत होता है कि यह कंस का किला है जो कि भगवान श्री कृष्ण के मामा के रूप में जाने जाते हैं। इस किला को मथुरा ट्रिप के दौरान पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। यमुना नदी के किनारे स्थित यह किला एवं इसकी वास्तुकला काफी आकर्षक दिखती हैं। वैसे तो यह किला वर्तमान समय में खंडहर के रूप में बदल रहा है लेकिन फिर भी पर्यटक यहां पर घूमने काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।
कुसुम सरोवर – Kusum Sarovar Mathura in Hindi
कुसुम सरोवर मथुरा के राधा कुंड के नजदीक में स्थित एक खूबसूरत जलाशय हैं जिसका निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया है। इस कुसुम सरोवर के पास कई मंदिर की भी स्थापना की गई हैं। इस कुसुम सरोवर के सबसे प्रमुख एवं आकर्षण में से एक यहां पर शाम के दौरान होने वाले संध्या आरती को माना जाता है।
इस कुसुम सरोवर को मथुरा विजिट करने के दौरान श्रद्धालु या पर्यटक के द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट एवं पसंद किया जाता है इसलिए अगर आप भी मथुरा ट्रिप पर जा रहे हैं, तो इस कुसुम सरोवर एवं इसके आसपास की खूबसूरती को देखना न भूलें।
मथुरा संग्रहालय मथुरा – Mathura Museum Mathura In Hindi
मथुरा संग्रहालय मथुरा के सबसे प्रमुख एवं काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाने वाले संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। इस मथुरा संग्रहालय का निर्माण 19वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस मथुरा संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई खूबसूरत एवं महत्वपूर्ण कलाकृतियों को देख सकते हैं जो कि एक पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। इसलिए आपको भी मथुरा ट्रिप के दौरान इस मथुरा संग्रहालय को अवश्य विजिट करना चाहिए।
विश्राम घाट मथुरा – Visharam Ghat, Mathura In Hindi
विश्राम घाट मथुरा में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत घाट हैं। मथुरा में स्थित अन्य घाटों की तरह यह घाट भी मथुरा के प्रमुख घाटों में से एक माना जाता है। इस घाट को लेकर बताया जाता है कि कई संत का यह घाट विश्राम स्थल के रूप में जाना जाता है।
बताया जाता है कि भगवान कृष्ण जब अपने मामा का वध किया था तब बध करने के पश्चात इसी विश्राम घाट पर आकर विश्राम किया था, जिसकी वजह से इस घाट को काफी अधिक प्रमुखता मिल गई।
बांके बिहारी मंदिर – Banke Bihari Temple In Hindi
यह बांके बिहारी मंदिर भारत के प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। बांके बिहारी मंदिर मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण को ही समर्पित है क्योंकि बांके बिहारी भगवान श्री कृष्ण के ही एक रूप को माना जाता है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण के काले रंग की मूर्ति को स्थापित किया गया है। यहां पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि आप यहां पर भगवान बांके बिहारी से आंखों से आंखें मिलाकर आप जो भी मांगेंगे वो आपकी मन्नत पूरी होता है।
मथुरा के प्रसिद्ध घाट –
भगवान श्री कृष्ण के जन्म भूमि के रूप में जाना जाने वाला मथुरा में वैसे तो कई घाट देखने को मिल जाते हैं। इस घाटों के बारे में बताया जाता है कि घाटों का संबंध भगवान श्री कृष्ण से हैं।
यहां पर स्थित इन घाटों के बारे में बताया जाता है की यमुना नदी के किनारे स्थित इन अन्य घाटों पर स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुफ्ती हो जाती हैं जिसकी वजह से यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आया करते हैं। यहां के कुछ प्रमुख घाटों की बात करें तो विश्राम घाट, प्रयाग घाट, सूरज घाट, ध्रुव घाट आदि का नाम शामिल है।
नंद गांव – Nand Gav
नांदगांव वही स्थान है जहां पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद यमुना नदी को पार करते हुए उनके पिता वासुदेव लाए थे। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण के बचपन का कुछ समय बीता था यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो मोतीकुड, नंद महल आदि जैसे और भी नांद गांव के प्रसिद्ध जगह हैं।
मथुरा घूमने का सबसे अच्छा – Best Time To Visit Mathura in Hindi
मथुरा को विजिट करने के बारे में बात करें तो ऐसे तो आप यहां पर पूरे साल में आपको जब भी समय मिले आप यहां पर जा सकते हैं लेकिन मथुरा को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करें तो अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है क्योंकि इस समय मथुरा का मौसम काफी खूबसूरत एवं सुहावना होता है। अपने यहां से मथुरा जाने का अधिकतर लोग प्लान यहां पर मनाए जाने वाले उत्सव के दौरान बनाया करते हैं जैसे – होली, जन्माष्टमी आदि।
मथुरा कैसे पहुंचे ? – How To Reach Mathura in Hindi.
हिंदू धर्म के प्रमुख देवता में से एक भगवान कृष्ण के जन्म भूमि को अगर आप भी विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपने यहां से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानी हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप मथुरा या वृंदावन अपने यहां से कैसे पहुंच सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरे विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – मथुरा कैसे पहुंचे
आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि मथुरा के प्रमुख एवं प्रसिद्ध घूमने की जगह के बारे में है यहीं पर समाप्त होते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
एक और बात अगर इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आपको लग रहा है कि हमने मथुरा के कोई प्रमुख पर्यटन या धार्मिक स्थल को सम्मलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें उसे भी नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, ताकि हम अपने इस आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या राय को अपने इस आर्टिकल में सम्मिलित कर सके।
धन्यवाद