केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Kerala In Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम केरल के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि केरल में घूमने की मशहूर जगह के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी केरल को विजिट करने वाले हैं तो आपको बता दें कि केरल एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए स्वर्ग के समान है। यहां पर स्थित समुद्री तट, पहाड़, पेड़-पौधे, मंदिर, मस्जिद लोगों के द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। केरल खूबसूरत वादियों में छुट्टी मनाने के लिए भी काफी उपयोग में लाया जाता है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जानते हैं केरल के कुछ आकर्षक पर्यटन स्थल के बारे में –

केरल के बारे में – About Kerala In Hindi.

केरल भारत देश का एक राज्य है। भारत के इस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है। यहां पर बोले जाने वाले मुख्य भाषा मलयालम है। केरल समुंद्र और पहाड़ से गिरा हुआ भारत का दक्षिणी पूर्वी राज्य के रूप में अपनी सुंदरता बिखेर रहा है। केरल को नारियल की भूमि के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि केरल में जाने के उपरांत बहुत सारे नारियल के पेड़ दिखाई देते हैं।

नारियल ही केरल की अर्थव्यवस्था में काफी बड़ी भूमिका अदा करती है। केरल राज्य ही एक ऐसा भारत का राज्य है जहां पर त्यौहार काफी अधिक संख्या में मनाया जाता है। केरल में स्थित कई खूबसूरत पर्यटन स्थल देखे जा सकते हैं जिन्हें विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा भी अलग-अलग देशों विदेशों से आया करते हैं।

केरल में घूमने की जगह – Kerala me Ghumne ki jagah

केरल में घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि केरल में वैसे तो कई सारी खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम केरल के खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट और पसंद किया जाता है, तो चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की आगे बढ़ते हैं और केरल के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं –

कोच्चि – Kochi, Kerala In Hindi

कोच्चि को केरल के सबसे मशहूर एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। कोच्चि केरल में अरब सागर की रानी के रूप में भी काफी मशहूर है। कोच्चि में स्थित पहाड़, हरे-भरे जंगल, सुखद वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

यह प्रकृति प्रेमियों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप शॉपिंग के साथ-साथ काफी एंजॉय भी कर पाएंगे इसलिए हो सके तो आपको भी केरल ट्रिप के दौरान इस कोच्चि को अवश्य विजिट करना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम – Tiruvanantpuram, Kerala In Hindi

तिरुवंतपुरम को केरल के राजधानी के रूप में जाना जाता है। तिरुवंतपुरम केरल की प्रमुख शहरों में से एक है। तिरुवंतपुरम में पर्यटकों के घूमने के लिए कई सारी खूबसूरत एवं आकर्षक पर्यटन स्थल भी देखे जा सकते हैं। तिरुवंतपुरम का प्रमुख आकर्षण के रूप में यहां पर स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर को माना जाता है।

यह पद्मनाभस्वामी मंदिर मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू धार्मिक स्थल है। इसके अलावा भी तिरुवंतपुरम में नेपियर संग्रहालय को प्रमुख माना जाता है। इन सबके अलावा तिरुवंतपुरम अंतरिक्ष विज्ञान में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तिरुवंतपुरम को आपको भी केरल के ट्रिप के दौरान अवश्य विजिट करना चाहिए।

बेकल – Bekal, Kerala In Hindi

बेकल केरल के खूबसूरत एवं आकर्षक स्थानों में सुकुमार हैं। केरल में स्थित बेकल खास तौर पर यहां पर स्थित बेकल किला के लिए काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध माना जाता है। इस किला का निर्माण 17 वी शताब्दी के दौरान किया गया था। इस किला के पास में ही एक मस्जिद भी है जिसके बारे में बताया जाता है कि इसे टीपू सुल्तान द्वारा निर्मित करवाया गया था।

यहां पर कई फिल्मों के शूटिंग भी किए हैं। बेकल के कुछ और प्रमुख पर्यटन यानी कि आकर्षक स्थलों के बारे में बात करें तो कपिल बीच, मलिकार्जुन मंदिर, चंद्र गिरी किला आदि का नाम शामिल है। केरल के ट्रिप के दौरान आपको भी इस बेकल को विजिट अवश्य करना चाहिए।

त्रिसूर – Trisur, Kerala In Hindi

त्रिसूर केरल में स्थित एक ऐसा जगह हैं जिसे केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर स्थित पर्यटकों द्वारा अधिक संख्या में पसंद किए जाने वाले कई पर्यटन स्थल हैं जैसे – खूबसूरत झरना, समुद्री तट यहां पर स्थित काली मंदिर आदि लोगों को अपनी ओर काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है।

त्रिसूर के सबसे प्रमुख मंदिरों की बात करें तो वादाकुंदनाथ मंदिर को माना जाता है। यहां पर मनाए जाने वाले उत्सव के दौरान लोगों का काफी जमाव देखा जा सकता है। त्रिसूर को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

मुन्नार – Munnar, Kerala In Hindi

मुन्नार केरल में स्थित सबसे प्रमुख और लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। मुन्नार हिल स्टेशन चारों तरफ से हरी भरी पहाड़िया पेड़-पौधे और चाय के बागानों से घिरा हुआ देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। मुन्नार हिल स्टेशन में कई सारी आकर्षक पर्यटक स्थल पर देखे जा सकते हैं जैसे – रोज गार्डन, चाय संग्रहालय और भी ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप कई अलग अलग एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। मुनार हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी केरल में काफी प्रसिद्ध है।

अल्लेप्पी – Alleppey, Kerala In Hindi

अल्लेप्पी को पूरब का वेनिस के नाम से भी जाना जाता है। यहां के प्रमुख आकर्षण में से एक समुद्र तट, झील और हाउस बोट है। अल्लेप्पी प्रमुख आकर्षण भारत के अलावा भी काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। पर्यटक यहां पर आने के उपरांत हाउसबोट पर रहने का एहसास कर पाते हैं।

लोगों को यहां पर आने के उपरांत शांति का अहसास होता है जिसकी वजह से लोग यहां पर काफी अधिक संख्या में आना चाहते हैं। अल्लेप्पी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल की बात करें तो श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस इसी तरह के और भी यहां पर कई आकर्षक स्थान देखे जा सकते हैं।

पलक्कड़ – Palakkad, Kerala In Hindi

केरल में स्थित पलक्कड़ केरल के पर्यटन स्थलों में शामिल है। जहां पर शांत और सुनहरा वातावरण की वजह से प्राकृतिक प्रेमी काफी अधिक संख्या में अपना समय बिताते हैं। पलक्कड़ के नजदीकी मुख्य आकर्षण की बात की जाए तो पलक्कड़ किला, पोंथुडी किला, जैन मंदिर, नेशनल पार्क इसके अलावा भी यहां पर कई आकर्षण देखा जा सकता है जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

कुमारकोम – Kumarkom, Kerala In Hindi

कुमारकोम को केरल का एक छोटा लेकिन खूबसूरत नगर के रूप में जाना जाता है। बेम्बानत झील के किनारे बसा हुआ यह खूबसूरत आकर्षक स्थल वर्तमान समय में पक्षी अभ्यारण के रूप में विकसित हो रहा है। केरल में स्थित एक आकर्षक स्थल पक्षी प्रेमी और फोटोग्राफी करने वाले लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।

देवीकुलम – Devikulam, Kerala In Hindi

देवीकुलम केरल राज्य में स्थित प्राकृतिक रूप से खूबसूरत एवं आकर्षण से भरा हुआ एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह जगह मुनार के पास में ही स्थित है। यहां की हरी-भरी खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। देवीकुलम में कई झील और मंदिर भी स्थित हैं जिसे पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह जगह प्राकृतिक दैनिक के घूमने के लिए खूबसूरत जगह साबित हो सकता है।

वायनाड – Wayanad, Kerala In Hindi

वायनाड केरल में स्थित काफी चर्चा में रहने वाला जगह है। अगर आप केरल ट्रिप पर जा रहे हैं और आपको केरल में कोई ऐसी जगह चाहिए जहां पर आप प्राकृतिक सौंदर्य को काफी करीब से देख और महसूस कर सके तो आपको वायनाड को अवश्य विजिट करना चाहिए। क्योंकि वायनाड को जब आप विजिट करेंगे तो यहां पर स्थित हरे-भरे पहाड़, पेड़-पौधे, नदिया, तलाब आपको प्राकृतिक के काफी करीब होने का एहसास दिलाते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है इसलिए हो सके तो आपको भी वायनाड को अवश्य विजिट करना चाहिए।

वर्कला – Varkala, Kerala In Hindi

वरकला केरल के अरब सागर तट पर बसा हुआ एक बेहद ही खूबसूरत एवं छोटा शहर है। केरल में स्थित इस खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करने वाले वरकला को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग तरह के रोमांचक एक्टिविटीओं का आनंद उठा सकते हैं। जैसे यहां पर की जाने वाली एक्टिविटीओं में प्रमुख पैराग्लाइडिंग, हॉर्स राइडिंग, वोट राइडिंग, सर्फिंग जैसे रोमांटिक एक्टिविटी शामिल है। इन सबके अलावा अगर आपको धार्मिक स्थल को विजिट करना अच्छा लगता है तो आप वरकला में स्थित कई मंदिर भी स्थित है जिसे विजिट कर सकते हैं।

थिरपरप्पू फॉल्स – Thirparappu Falls, Kerala In Hindi

केरल में स्थित थिरपरप्पू फॉल्स एक कृत्रिम फॉल हैं जो कि 50 फीट की ऊंचाई से नीचे खूबसूरत तरीके से गिरता है। यहां पर एक हिंदू धर्म से जुड़ी भगवान शिव की खूबसूरत एवं छोटा सा मंदिर भी मौजूद है, जहां पर लोग जाने के उपरांत दर्शन करना नहीं भूलते हैं। हरा भरा वातावरण में स्थित यह जगह पर्यटकों को आनंदित करने के लिए काफी है।

थेक्कड़ी – Thekkdi, Kerala In Hindi

थेक्कड़ी केरल के प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण एक हिल स्टेशन हैं। थेक्कड़ी केरल राज्य के पूर्व की जिला के अंतर्गत आने वाला केरल का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। फैक्ट्री में स्थित परिहार राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान में से एक माना जाता है, जिसे विजिट करने लोगों की संख्या में काफी वर्तमान समय में बढ़ोतरी देखी जाती है।

इस राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अन्य प्रकार के जीव जंतुओं से रूबरू हो सकते हैं। थेक्कड़ी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर प्राकृतिक रूप से हरे-भरे पहाड़, जंगल, नदी, तालाब से काफी करीब से रूबरू हो सकते हैं जो एक प्राकृतिक प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

कन्नूर –

कन्नूर केरल राज्य का एक जिला के साथ-साथ खूबसूरत नगर भी हैं। कूनूर प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण एवं काफी आकर्षक है जिसकी वजह से पर्यटक इसकी ओर काफी अधिक संख्या में खींचे चले आते हैं। कुन्नूर में जाने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग तरह के एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं। कूलर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल जिसे पर्यटकों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है के बारे में बात करें तो सैंट अन्गेल्स फोर्ट, पयमवलम बिच और राजेश्वर मंदिर आदि का नाम शामिल है।

केरल घूमने का सही समय – Best Visiting Time Kerala In Hindi

केरल को विजिट करने के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले पूरे साल में कभी भी घूमने आ सकते हैं। लेकिन केरल घूमने जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय जिस समय यहां पर पर्यटकों का काफी अधिक संख्या भी देखे जाती है वह समय सितंबर से मार्च के बीच के समय को माना जाता है। इसी समय केरल में पर्यटक काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करते हैं और इसी समय को केरल घूमने का अनुकूल एवं अच्छा समय भी माना जाता है।

केरल कैसे जाएं – How To Reach Kerala In Hindi

केरल से दूर स्थित किसी अन्य क्षेत्र से कोई व्यक्ति कैसे यहां पर पहुंच सकता है इसके बारे में बात करें तो आपको बता दें कि केरल में कोई भी व्यक्ति अपने यहां से सड़क मार्ग, वायु मार्ग या रेलवे मार्ग द्वारा काफी आसानी से पहुंच सकता है। केरल के प्रमुख हवाई अड्डा की बात करें तो कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों से अच्छी तरह से वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है।

इसके अलावा अगर हम केरल के प्रमुख रेलवे स्टेशन की बात करें तो कोच्चि रेलवे स्टेशन जिसे एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है इन सबके अलावा केरल भारत के सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर काफी आसानी से केरल पहुंच सकते हैं।

केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि केरल में घूमने के खूबसूरत जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें। एक बात और अगर आपको हमारे इस आर्टिकल के पढ़ने के उपरांत ऐसा लग रहा है कि इस आर्टिकल में केरल के कुछ प्रमुख स्थलों का नाम शामिल करना भूल गए हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS