बैंगलोर पैलेस की पूरी जानकारी| Complete information of Bangalore Palace In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बेंगलुरु में स्थित बेंगलुरु पैलेस के बारे में लगभग पूरी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं –

बैंगलोर पैलेस के बारे में – About Bangalore Palace in Hindi

बेंगलुरु पैलेस वर्तमान समय में बेंगलुरु का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस पैलेस को देखने पर्यटक भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से यहां पर आया करते हैं। इस बेंगलुरु पैलेस से जुड़ी इतिहास एवं इस पैलेस में की गई नक्काशी के अलावा यहां पर उपस्थित कई अलग-अलग वस्तु है, जिसे देखने के उपरांत भी जी नहीं भरता। यह बेंगलुरु पैलेस पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तो चलिए हम इस बेंगलुरु पैलेस के बारे में जुड़ी जानकारियों को विस्तार से जानते हैं –

बैंगलोर पैलेस का इतिहास – History of Bangalore Palace in Hindi

बेंगलुरु पैलेस से जुड़ी इतिहास काफी दिलचस्प है। इस पैलेस के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि यह बेंगलुरु पैलेस जहां पर स्थित है, वह जगह एक स्कूल के प्रिंसिपल का हुआ करता था जिनका नाम रेवरेंड जे गैरेट था। लेकिन यह जगह महाराजा चमरजेंद्र वाडियार को पसंद आया और उन्होंने उस प्रिंसिपल से इस पूरे जमीन को ₹40,000 में खरीद लिए। और यहां पर एक शानदार महल बनाने का कार्य 1874 में शुरू करवाया। 4 साल कार्य चलने के उपरांत 1878 में यह बेंगलुरु पैलेस का निर्माण पूरा हुआ।

इसके बाद भी इस बेंगलुरू पैलेस के वास्तुकला में कई परिवर्तन किए गए। इस शानदार पैलेस को बनाने में तकरीबन दस लाख रुपए की उस समय लागत आई थी। यह शानदार पैलेस पहले बाहरी लोगों के लिए खुला नहीं था, लेकिन 2005 ईस्वी के दौरान यह शानदार बेंगलुरु पैलेस को एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में खोल दिया गया। इस बेंगलुरु पैलेस को वर्तमान समय में मैसूर शाही परिवार की संपत्ति बताई जाती है।

बैंगलोर पैलेस ग्राउंड – Bangalore Palace Ground in Hindi

यह बेंगलुरु पैलेस तकरीबन 450 एकड़ के बड़े हरे-भरे घास के मैदानों के बीच स्थित है। इस पैलेस के गार्डन में स्थित हरे-भरे घास के मैदान एवं छोटे-बड़े लगे वृक्ष इस पैलेस की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। इस पैलेस के ग्राउंड बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है। बेंगलुरु पैलेस का हरा-भरा ग्राउंड कई बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समारोह का मेजबानी भी कर चुका है।

बैंगलोर पैलेस की वास्तुकला – Bangalore Palace Architecture in Hindi

बेंगलुरु में स्थित यह बेंगलुरु पैलेस 454 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्रों में स्थित बेंगलुरु के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह पैलेस एवं पैलेस के अंदर की गई पौराणिक नक्काशी देखने में काफी ज्यादा आकर्षित लगती है। इस पैलेस के अंदर बने कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो लंदन के विंडसर कैसल की झलक प्रस्तुत करता है। बैंगलोर पैलेस के दरवाजे पर रोमन मेहराब बने हुए हैं। इस पैलेस के मुख्य महल दरबार के पहली मंजिल पर एक बड़ी हाथी की सिर को भी देखा जा सकता है। इस बेंगलुरु पैलेस में कई पौराणिक चित्र के साथ-साथ कई पौराणिक नक्काशी भी की गई है, जो इस पैलेस की वास्तुकला को एक यूनिक बनाती है।

बैंगलोर पैलेस से जुड़े फैक्ट – Facts about Bangalore Palace in Hindi

  • इस बैंगलोर पैलेस के निर्माण के समय इसे बनाने में तकरीबन ₹10 लाख की लागत आई थी।
  • बेंगलुरु पैलेस में तकरीबन 30,000 कलाकृतियों को संग्रहित किया गया है।
  • बैंगलोर पैलेस को पर्यटकों के लिए 2005 के दौरान खोला गया था ।
  • यह पहले काफी समय तक वोडेयार शाही परिवार का निवास स्थान रहा है।
  • यह बेंगलुरु पैलेस कई हिंदी फिल्मों में भी दिखाया गया है।

( इन्हें भी पढ़े : – हम्पी के बारे में पूरी जानकारी

> विरुपाक्ष मंदिर (हम्पी) की सम्पूर्ण जानकारी)

बैंगलोर पैलेस का पता – Address of Bangalore Palace in Hindi

Vasanth Nagar, Bengaluru, Karnataka 560052

बैंगलोर पैलेस की खुलने और बंद होने का समय – Opening and closing Timing of Bangalore Palace in Hindi

पर्यटकों के लिए बेंगलुरु पैलेस खुलने एवं बंद होने का समय निर्धारित किया गया है। यह बेंगलुरु पैलेस पर्यटकों के लिए सुबह 10:00 Am बजे खुलता एवं शाम 5:30 Pm बजे बंद होता है।

बैंगलोर पैलेस की प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Bangalore Palace in Hindi

इस बेंगलुरु पैलेस में जाने के लिए पर्यटक को प्रवेश शुल्क के रूप में कुछ चार्ज देने पड़ते हैं, जो उनके लोकेशन के अनुसार निर्भर करता है। अगर आप एक भारतीय हैं तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹230 देने पड़ेंगे। यदि आप एक विदेशी हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹460 देने होंगे। इन सबके अलावा अगर आप यहां पर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए अलग से एक टोकन कुछ रुपए दे कर लेना होगा।

बैंगलोर पैलेस के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit Near Bangalore Palace in Hindi

अगर आप बेंगलुरु में स्थित बेंगलुरु पैलेस को घूमने के लिए ही जा रहे हैं, तो आप इस बेंगलुरु पैलेस के आसपास स्थित पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को भी विजिट कर सकते हैं, यकीनन आपको जरूर पसंद आएंगे। बैंगलोर पैलेस के आसपास घूमने की जगह निम्न है –

  • इस्कॉन मंदिर
  • नंदी हिल्स
  • लाल बाग़
  • कब्बन पार्क
  • द इनोवेटिव फिल्म सिटी
  • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
  • स्नो सिटी
  • समर पैलेस
  • आदि

बैंगलोर पैलेस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bangalore Palace in Hindi

बेंगलुरु पैलेस घूमने जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं, लेकिन अगर यहां पर घूमने जाने के अच्छा समय के बारे में बात करें तो सर्दी के मौसम को माना जाता है। आप अपने अनुसार यहां पर जाने के लिए उचित समय का चुनाव कर सकते हैं।

बैंगलोर पैलेस कैसे पहुँचें ? – How To Reach Bangalore Palace Bangalore in Hindi

बैंगलोर पैलेस घूमने कैसे पहुंचे अगर इसके बारे में बात करें तो आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि बेंगलुरु भारत का एक प्रमुख एवं विकसित शहर है। यहां पर आने के बाद आप यहां के स्थानीय परिवहन के मदद से भी आसानी से बेंगलुरु पैलेस पहुंच सकते हैं।

अगर आप बेंगलुरु के अलावा अन्य कहीं और से आना चाहते हैं, तो आपको बता दें फिर आप यहां पर वायु मार्ग का चुनाव कर आसानी से पहुंच सकते हैं। बेंगलुरु के प्रमुख हवाई अड्डा केम्पे गौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत का मुख्य शहरों के अलावा विदेशों से भी उड़ान के लिए जुड़ा हुआ है।

इसके अलावा अगर आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से आना चाहते हैं, तो यहां पर स्थित प्रमुख बेंगलुरु सिटी और यशवंतपुर रेलवे स्टेशन है। इन रेलवे स्टेशन के लिए भारत के अन्य प्रमुख शहरों से ट्रेन की सुविधा आपको आसानी से मिल जाएंगे।

अगर अपने यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से बस, खुद की कार या बाइक लेकर यहां पर आना चाहते हैं तो भी आप आसानी से जा सकते हैं। बेंगलुरु के लिए बेंगलुरु के आसपास के प्रमुख शहरों मुंबई गोवा और चेन्नई जैसे शहरों से डायरेक्ट बस की सेवाएं भी उपलब्ध है।

बेंगलुरु पैलेस के बारे में लिखे गए हमारे इस आर्टिकल को आप शेयर जरूर करें। बेंगलुरु पैलेस के बारे में हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS