आज मैं आपको “अमरनाथ यात्रा बजट” यानी अमरनाथ की यात्रा में होने वाले कुल खर्च के बारे में जानकारी देने वाला हूं। अमरनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री के पास कम बजट होने की वजह से वे अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनके दिमाग में सिर्फ यही होता है कि अमरनाथ गुफा भारत के सबसे उत्तरी केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर में है, जहां जाने के लिए उनके पास बहुत ज्यादा पैसा होना चाहिए।
लेकिन आज के इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपको अमरनाथ गुफा की यात्रा में होने वाले कुल खर्च के बारे में पूरे विवरण के साथ बताने वाला हूं, ताकि अगर आपके पास कम बजट भी होगा, तो आप इस पोस्ट में बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए अमरनाथ की यात्रा कम खर्च में कर सकें। आइए अब जानते हैं अमरनाथ यात्रा बजट के बारे में-
पहलगाम या बलताल से अमरनाथ की यात्रा करने में कुल कितना खर्च होगा?
अमरनाथ गुफा की यात्रा करने के लिए दो रूट है, जिसमें से एक पहलगाम और दूसरा बलताल है। अगर आप अमरनाथ की यात्रा करते हैं, तो आपको इन्हीं दोनों रूट में से किसी एक रूट को फॉलो करके अमरनाथ गुफा तक जाना होगा। अमरनाथ गुफा जाने के लिए आप अपने परमिट में जिस रूट को मेंशन करेंगे, उसी रूट को फॉलो करते हुए आपको अमरनाथ की यात्रा कम्प्लीट करना पड़ेगा।
अगर आपको अमरनाथ की यात्रा करने से पहले अमरनाथ के यात्रा पर्ची के बारे में पता नहीं है, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि अमरनाथ की यात्रा करने के लिए आपके पास यात्रा पर्ची होनी ही चाहिए और अगर आपके पास यात्रा पर्ची नहीं रहेगा, तो आपको अमरनाथ की यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इन्हें भी जानें:- अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं।
अगर आप दिल्ली या किसी अन्य जगह से अमरनाथ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप पहलगाम या बलताल, जहां से अमरनाथ की यात्रा शुरू होती है, तक जाने के खर्चे को जान लें कि आपको अपने शहर से पहलगाम या बलताल जाने में कुल कितना खर्च होगा, क्योंकि मैं इस ब्लॉग में आपको पहलगाम और बलताल से अमरनाथ की यात्रा को पूरा करने में कुल खर्च के बारे में बताने वाला हूं। आइए अब जानते हैं कि पहलगाम या बलताल से अमरनाथ की यात्रा करने में कुल कितना खर्च होगा।
अगर आप अमरनाथ की यात्रा पहलगाम या बलताल से शुरू करते हैं, तो आपको खाने-पीने में कोई खर्च नहीं होगा, क्योंकि पहलगाम से अमरनाथ गुफा और अमरनाथ गुफा से बलताल के बीच जगह-जगह पर लंगर की व्यवस्था कराई जाती है, जहां पर आप निःशुल्क भोजन कर सकते हैं, इसलिए अगर आप पहलगाम या बलताल से अमरनाथ की यात्रा शुरू करते हैं, तो आपको सिर्फ अमरनाथ गुफा जाने (टैक्सी या खच्चर वगैरह) और रात को किसी टेंट या कैंप में ठहरने में ही खर्च होगा।
Day-1 – पहलगाम-शेषनाग –
पहलगाम – पहलगाम से करीब 16 किमी. की दूरी पर चंदनवाड़ी है, जहां जाने के लिए मिनी बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पहलगाम और चंदनवाड़ी में खाने-पीने और रात को ठहरने के लिए टेंट और कैंप वगैरह सुविधा उपलब्ध होती है।
चंदनवाड़ी पहुंचने के बाद आपको उसी दिन शेषनाग जाना पड़ेगा, जो चंदनवाड़ी से करीब 12 किमी. की दूरी पर स्थित है और इस दूरी को आपको पैदल ही तय करनी पड़ेगी। चंदनवाड़ी से शेषनाग के इस 12 किमी. की दूरी तय करने के लिए खच्चर, पालकी और पौनी की सुविधा उपलब्ध होती है, जिसके माध्यम से आप चंदनवाड़ी से शेषनाग आसानी से पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर आप फीट हैं और आपको पैदल चलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, तो आप इस 12 किमी. की दूरी को पैदल ही तय करें।
शेषनाग में भी खाने-पीने के लिए लंगर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जहां पहुंचने के बाद आप वहीं पर खाना खाकर रात को ठहर सकते हैं। शेषनाग में रात को ठहरने के लिए टेंट और कैंप लगा हुआ रहता है, जहां पर आप ₹ ₹ 400-500 में रात को ठहर सकते हैं।
(इन्हें भी पढ़ें:- भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिर)
Day-2 – शेषनाग-पंचतरणी –
अगले दिन आप शेषनाग से पंचतरणी की यात्रा शुरू कर दें। शेषनाग से पंचतरणी की दूरी करीब 14 किमी. है और इस दूरी को आप पैदल, खच्चर, पालकी या फिर पौनी के माध्यम से कम्प्लीट कर सकते हैं। पंचतरणी में भी खाने-पीने के लिए लंगर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही यहां पर रात में ठहरने के लिए टेंट और कैंप वगैरह की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
Day-3 – पंचतरणी-अमरनाथ गुफा –
तीसरे दिन आप पंचतरणी से अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू कर दें, जो कि पंचतरणी से मात्र 6 किमी. की दूरी पर स्थित है और इस दूरी को भी आप पैदल या फिर खच्चर, पालकी या पौनी की सवारी करके कम्प्लीट कर सकते हैं। अमरनाथ गुफा पहुंचने के बाद आप भगवान शिव के दर्शन करके रात में वहीं पर ठहर जाएं। यहां पर भी खाने-पीने के लिए लंगर की सुविधा उपलब्ध कराई गई होती है। अमरनाथ गुफा के आसपास रात को ठहरने के लिए बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है, जहां पर खाना खाने के बाद आप रात में किसी टेंट या कैंप में ठहर सकते हैं।
Day-4 – अमरनाथ गुफा-बलताल –
चौथे दिन आप अमरनाथ गुफा से बलताल आने के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू कर दें, जो कि अमरनाथ गुफा से करीब 14 किमी. की दूरी पर स्थित है। अमरनाथ गुफा से 12 किमी. आने पर आपको डोमेन पोस्ट नामक एक जगह मिलेगा, जहां से बलताल की दूरी मात्र 2 किमी. है। डोमेन पोस्ट से आप टैक्सी पकड़ कर बलताल पहुंच सकते हैं। इसी तरह से आप चाहें तो बलताल वाले रूट को फॉलो करते हुए अमरनाथ गुफा पहुंच सकते हैं और अमरनाथ गुफा से पहलगाम वाले रूट को फॉलो करते हुए वापस पहलगाम आ सकते हैं।
तो चलिए अब जान लेते हैं कि पहलगाम या बलताल से अमरनाथ की यात्रा करने में किन-किन चीजों में कितना खर्च करना होगा ?
Day -1 – पहलगाम – चंदनवाड़ी – शेषनाग
पहलगाम – चंदनवाड़ी (टैक्सी) – ₹ 80
चंदनवाड़ी – शेषनाग – पैदल (12 किमी.)
पहलगाम – शेषनाग (खाना-पीना) – लंगर
शेषनाग (रहना) – ₹ 400-500
Day – 2 – शेषनाग – पंचतरणी
शेषनाग – पंचतरणी – पैदल (14 किमी.)
शेषनाग – पंचतरणी – (खाना-पीना) – लंगर
पंचतरणी (रहना) – ₹ 500-600
Day – 3 – पंचतरणी – अमरनाथ गुफा
पंजतरणी – अमरनाथ गुफा – पैदल (6 किमी.)
पंजतरणी – अमरनाथ गुफा (खाना-पीना) – लंगर
अमरनाथ (रहना) – ₹ 500-1000
Day – 4 – अमरनाथ गुफा – बलताल
अमरनाथ गुफा – डोमेन पोस्ट – पैदल (12 किमी.)
डोमेन पोस्ट – बलताल (टैक्सी – 2 किमी.) – ₹ 20
बलताल (रहना) – ₹ 500-700
तो चलिए अब जान लेते हैं कि पहलगाम से अमरनाथ गुफा जाने और वापस बलताल आने में कुल कितना खर्च होगा।
₹ 80 + ₹ 500 + ₹ 600 + ₹ 800 + ₹ 20 + ₹ 700 = ₹ 2700
अगर आप बलताल वाले रूट से अमरनाथ गुफा जाकर पहलगाम वाले रूट से वापस आते हैं, तो भी आपका लगभग ₹ 2700 के आसपास ही खर्च होगा।
तो दोस्तों, आप भी इस तरीके से मात्र 3000 में पहलगाम से अमरनाथ गुफा जाकर बलताल वाले रूट से वापस आ सकते हैं। फिर भी आप केवल पहलगाम या बलताल से अमरनाथ गुफा की यात्रा करने के लिए अपने पास ₹ 4000 जरूर रखें।
नोट:- इस पोस्ट में मैंने आपके शहर से पहलगाम या फिर बलताल जाने में होने वाले खर्च का जिक्र नहीं किया है, क्योंकि मुझे नहीं मालूम है कि आप भारत के किस शहर से बिलाॅन्ग करते हैं। अगर आपको अमरनाथ गुफा जाने के बारे में मालूम नहीं है, तो आपको मैं नीचे अमरनाथ गुफा जाने का लिंक शेयर कर दूंगा, ताकि आपको अमरनाथ पहुंचने के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
मैं आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद।
इन्हें भी जानें:-
2 membar la kitna bajat hoga
Or parmit pass kese or kb le skte h?
Me jodhpur rajsthan se hu or amrnaath kese pahuch skta hu…?
Iska jawab janne ke liye aap mere is site ke category ko visit kar sakte hai. in sabhi sawalo ka jawab apko mere site ke Amarnath wale post me dekhne ko mil jaega.
सर आपने बिल्कुल सही जाणकारी दी, लेकीन मुझे लगता है की यात्रा पेहेलगाम से शुरू करे और बालठाल से समाप्त करे, क्युकि बालठाल की चढाई काफि उंची है,जो की उपर जाणे के लिये बहुत कठीण होती है, है उसी तरह नीचे उतरणे मे कफि आसान हो जाती है.
अगर मैने बताया आपको ठीक लगे तो आप इस सुझाव को अपने लेख मे add करे.
धन्यवाद
Ok sir. Mai apke is suggestion ko update karte time add jarur karunga. Apke is suggestion ke liye apka bahut bahut shukriya.