जींद हरियाणा का एक प्रमुख एवं पौराणिक जिला है। जींद हरियाणा के खूबसूरत जिला होने के साथ-साथ अपने अंदर कई खूबसूरत पर्यटन स्थल को भी बसाया हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर यानी कि जिंद में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में ही जानने वाले हैं। अगर आप इंटरनेट पर सर्च कर हमारे इस आर्टिकल पर पहुंचे हैं, तो अब आपको कहीं भी सर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में आपको जींद के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में ही जानकारी दी गई है। आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं –
जींद में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Jind in Hindi
जींद हरियाणा राज्य का एक पौराणिक एवं खूबसूरत जिला होने के साथ-साथ एक खूबसूरत शहर भी है। आज के इस आर्टिकल में हम हरियाणा राज्य के जींद जिले में स्थित केवल वैसे पर्यटन स्थल यानी कि घूमने की अच्छी जगह के बारे में जानेंगे, जिन्हें लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।
जींद का किला
जींद का किला एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक किला है। इस किला का निर्माण तकरीबन 1775 ईसवीं के दौरान करवाया गया था। यह किला पहले के समय में काफी खूबसूरत था, लेकिन वर्तमान समय में इसका अधिकांश भाग खंडहर में तब्दील हो गया है।
भूतेश्वर शिव जी मंदिर
भूतेश्वर मंदिर जिंद का प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर एक खूबसूरत सा तालाब भी बना हुआ है, जिसे रानी तालाब के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण जींद के राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था। इस मंदिर को इस तरह से डिजाइन किया गया था, कि यहां पर रानी स्नान कर मंदिर में पूजा करने के उपरांत बिना किसी के देखे महल में जा सके।
पिंडारा
यह जींद का एक हिन्दू धार्मिक स्थल है, जो कि जींद गोहाना रोड़ पर स्थित है। इस पिंडारा को लेकर एक ऐसे किवंदति का जिक्र किया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि इसी जगह पर पांडवों ने युद्ध में मारे गए अपने करीबियों को पिंड दान दिया था, इसी कारण इस जगह का नाम पिंडारा पड़ गया। यहां पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है।
सफिदोन किला
सफिदोन किला जींद का एक पौराणिक किला है। इस किला का निर्माण जींद के द्वारा 18वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस सफिदोन किला को पौराणिक समय में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए खूबसूरत तरीके से बनाया गया था।
शहीद स्मारक
यह शहीद स्मारक अपने देश के प्रति सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को याद के रूप में श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया गया था। इस शहीद स्मारक के चारों तरफ एक सुंदर सा बगीचा है। यह शहीद स्मारक जींद का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है।
जींद घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Jind in Hindi
जींद हरियाणा राज्य का एक जिला के साथ शहर भी है। यहां घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो यहां पर आप गर्मी के दिनों में जाने से बचे। आप यहां पर वैसे तो पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को माना जाता है।
जींद कैसे पहुँचे ? – How to Reach Jind in Hindi
जिंद को विजिट करने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम जैसे सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग या हवाई मार्ग द्वारा आसानी से जा सकते हैं। जींद हवाई जहाज से जाने के बारे में बात करें, तो आप अपने यहां से चंडीगढ़ या दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत वहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से जींद आसानी से पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा अगर यहां पर ट्रेन से जाने के बारे में बात करें तो जींद में ही खुद का रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाता है। अगर आप यहां सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो जींद सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां के लिए नजदीकी शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आसानी से आपको देखने को मिल जाएगी। इस तरह आप अपना जींद का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।
हरियाणा का जिला जींद में स्थित घूमने की अच्छी जगहें यानि कि जींद के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़े आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
धन्यवाद
इन्हें भी पढ़े : –